Breaking News

Ajab gjab tree. अजब-गजब वृक्ष

Bottle Tree (बोतल वृक्ष स्थान: नामीबिया नामीबिया में पाया जाने वाला यह वृक्ष धरती पर सबसे घातक पेड़ों में से एक है। इस वृक्ष का दूधिया रस बहुत जहरीला होता है। पुराने जमाने में शिकारी अपने तीर को जहरीला बनाने में इसका इस्तेमाल करते थे। चूंकि इसके तने की शक्ल बोतल जैसी होती है इसलिए इसे बोतल वृक्ष कहा जाता है। आमतौर पर यह पर्वतीय प्रदेशों में उगता है। बोतल वृक्ष के फूल सुंदर होते हैं और प्राय: गुलाबी या सफेद रंग के होते हैं, जो मध्य की ओर गहरे काले या लाल रंग के होते हैं Wawona Tree (रेडवुड) स्थान: संयुक्त राज्य अमेरिका वावोना पेड़ एक कोस्ट रेडवुड था जो कि संयुक्त राज्य अमेरिका के योसमाइट राष्ट्रीय उद्यान के मैरिपोसा ग्रोव में स्थित था। वर्ष 1881 में इसके तने को बीच में से काटकर एक सुरंग बना दी गयी। तभी से यह एक लोकप्रिय और आकर्षक पर्यटन स्थल बन गया था। सन 1969 में भारी हिमपात तथा शिखर पर भार के चलते यह वृक्ष धराशायी हो गया। ऐसा अनुमान है कि यह रेडवुड 2300 साल पुराना था। Teapot Baobab(ट्रीपॉट बाओबाब) स्थान: मैडागास्कर मैडागास्कर में ही मिलने वाले ये शानदार वृक्ष 1000 वर्ष पुराने हैं। बाओबाब की यह एक संकटग्रस्त प्रजाति है। इसके कई पेड़ 80 मीटर ऊंचे तथा उनके धड़ का घेरा 25 मीटर से भी ज्यादा है। सूखे के दिनों में तने का फूला हुआ भाग पानी के स्रोत का काम करता है। बहार के मौसम में इनके फूल महज २४ घंटे टिकते हैं। इन फूलों का चित्र मैडागास्कर के100 फ्रैंक के नोट पर अंकित किया गया है।

No comments

अगर यह पोस्ट आपको पसंद आई हो तो अपने विचार दे और इस ब्लॉग से जुड़े और अपने दोस्तों को भी इस ब्लॉग के बारे में बताये !